फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेई के डूबने के बाद 11 दिन बाद चली यमुना में नाव

विज्ञापन
यमुना नदी में नाव का संचालन शुरू हुआ।स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
चिलकाना। यमुना नदी में बिजली ठीक करते समय जेई प्रमोद कुमार के डूबने के 11 दिन बाद नदी में नाव का संचालन शुरू हो गया है। नाव का संचालन शुरू होने से नदी के दूसरी तरफ बसे दो गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि 19 जुलाई को बिजली की लाइन का सर्वे करते समय बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गए थे। उसके अगले दिन ही 20 तारीख को पुलिस ने नाव का संचालन बंद करा दिया था। इससे यमुनापार जाने वाले लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। लोगों के पास यमुना को पार करने का एक विकल्प ही नाव है। 11 दिन बाद यमुना में फिर से नाव का संचालन हुआ, तो लोगों के चेहरों पर रौनक आ गई। क्षेत्र के बिजेन्द्र सैनी, नीरज सैनी, मोहन सैनी, अनिल प्रधान, यशविन्द्र, चौ. संजय नंबरदार, संगम गुर्जर, डॉ. बिजेन्द्र, सकटू प्रधान आदि ने नाव का दोबारा से संचालन शुरू होने पर राहत की सांस लेते हुए कहा कि नाव चलने से लोगों की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें