फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश के बाद और बढ़ी उमस, लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह चार से पांच बजे के बीच जनपद के कई क्षेत्रों में हुई बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उमस और गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। रविवार की सुबह चार से पांच बजे के बीच जनपद के कई क्षेत्रों में चंद मिनट की बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
जनपद में तीन दिन से उमस बनी हुई है। रविवार की सुबह शहर के दिल्ली रोड क्षेत्र में करीब दस मिनट तक बारिश हुई। जबकि बाकी हिस्सों में बेहद हल्की बूंदाबांदी रही। आसमान दोपहर 12 बजे तक बादलों से घिरा हुआ था, लेकिन उसके बाद धूप निकल आई। दिन भर गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान जो शनिवार को 26.7 डिग्री सेल्सियस था, वह रविवार को बढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान की बात शनिवार को 36.1 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घरों में पंखे और कूलर भी उमस से राहत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बारिश होने की संभावना
जनपद में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि सोमवार को बारिश होने के 70 से 80 फीसदी संभावना रहेगी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें