फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जांच के बाद चुनाव मैदान में डेलीगेट पद के 791 प्रत्याशी

Sat, 28 Sep 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियाें की चुनाव प्रक्रिया ने गति पकड ली है। शुक्रवार को डेलीगेट पदों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। सरसावा और बेहट समिति में जांच में 128 नामांकन पत्र निरस्त हो गए। देर रात तक सहारनपुर और देवबंद समिति में नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समितियों में डेलीगेट पद के नामांकन पत्रों की जांच हुई। गन्ना समिति बेहट में 471 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। इनमें से 36 पर्चे निरस्त हो गए, अब 435 प्रत्याशी रह गए हैं। सरसावा में 448 नामांकन पत्र जमा हुए थे। जांच में 92 नामांकन पत्र निरस्त हुए, अब 356 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन 30 सितंबर को होगा। मतदान और मतगणना तीन अक्तूबर को होगी।
-
चीनी मिल समितियों में 674 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
सहारनपुर। जनपद की दो चीनी मिल समितियोंं के चुनाव में शुक्रवार को डेलीगेट पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें से किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति सरसावा में 121 डेलीगेट पदों के लिए 214 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। इसमें 121 डेलीगेट का चुनाव 8279 मतदाता करेंगे। किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति नानौता में 194 डेलीगेट के पदाें के लिए 460 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। समिति में 41261 मतदाता हैं। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर को होगी। नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन एक अक्तूबर को होगा। मतदान और मतगणना चार अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें