फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण कर नगरायुक्त ने देखी तालाबों की हालत

विज्ञापन
हलालपुर तालाब का निरीक्षण करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत विकसित कर सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित पांच तालाबों में से चार तालाबों का नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। तीन तालाबों के चयन पर असहमति जताते हुए उनके स्थान पर अन्य तालाबों को लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त सबसे पहले वार्ड छह के गांव हलालपुर पहुंची। यहां चिलकाना रोड के निकट स्थित तालाब का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव व सहायक अभियंता दानिश नकवी ने बताया कि उक्त तालाब का क्षेत्रफल करीब 3.5 हेक्टेयर है। तालाब में बरसात के अलावा गांव का पानी भी आता है। तालाब का वाटर स्टोरेज और वाटर हार्वेस्टिंग की दृष्टि से स्थानीय महत्व है। नगरायुक्त ने तत्काल तालाब की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर का विकास इस प्रकार किया जाए कि वहां वाटर रिचार्ज और संरक्षण के साथ पर्यटन की दृष्टि से आय का सृजन भी हो। लोग तालाब के किनारे बैठकर कुल्हड़ वाली चाय पी सकें तथा लोकल स्टॉल के माध्यम से लोगों को रोजगार भी मिले। इसके बाद वह सांवलपुर नवादा पहुंचीं। यहां के तालाब की पूरी योजना एक सप्ताह में बनाकर निर्माण विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वार्ड 63 में धोबीवाला तालाब तथा वार्ड 67 में कोलागढ़ तालाब का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उक्त तालाबों में बस्तियों की नालियों का पानी गिरता है। उन्होंने कहा कि इन तालाबों की साफ सफाई तथा खोदाई कराई जाए। नगरायुक्त ने काजीवाला के सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सभी सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों को पूर्णत: संचालित करने तथा क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक का नाम और नंबर पेंट कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, अधिशासी अभियंता जलकल सुशील सिंघल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें