फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अधिवक्ताओं ने किया जीएसटी की विभिन्न समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन की विधिक गोष्ठी में विचार रखते अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया जीएसटी की विभिन्न समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने जीएसटी की विभिन्न समस्याओं और उनके निदान पर मंथन किया। उन्होंने जोनल कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत भी किया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष ज्ञानपाल गुप्ता ने जीएसटी की विभिन्न समस्याओं, उनके निदान और जीएसटी के ट्रिब्यूनल के शीघ्र गठन को लेकर एक ज्ञापन संबंधित मंत्री को भेजने का प्रस्ताव रखा। जिसे अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से पास किया।
विज्ञापन

महासचिव देवेंद्र वाधवा ने कहा कि लंबे समय से काफी समस्याएं लंबित चल रही हैं। इसका शीघ्र ही समाधान कराया जाए। अमित गोयल ने बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न तैयार करने और उसमें किस प्रकार देयकर की राशि जमा करनी है कि संपूर्ण जानकारी दी। राजेश कपूर ने सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में दीपक जैन के स्टेट को-चेयरमैन लीगल शॉप कमेटी मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जोनल चेयरमैन अनिल गुप्ता द्वारा जोनल कमेटी का गठन कर घोषणा की। इसमें चंद्रमोहन शर्मा को जोनल कोऑर्डिनेटर, विनय अग्रवाल जोनल कन्वीनर, अंकित गर्ग को संयोजक, देवेंद्र वाधवा को जोनल सदस्य, प्रभात राणा को को-चेयरमैन एवं रवि शर्मा को जोनल कमेटी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक एके चंदानी, अनिल गुप्ता, राकेश जैन, एचके अरोड़ा, रवि प्रकाश शर्मा, प्रियांक भारद्वाज, नितिन गर्ग, रामकुमार वर्मा, नोमान अंसारी, आशीष गुप्ता, निशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें