नागल। शनिवार रात बुखार से हायर सेंटर ले जाते हए अधिवक्ता की मौत हो गई। इससे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार गांव बढे़डी कोली निवासी राजसिंह (55) सहारनपुर कोर्ट में अधिवक्ता थे। परिजनों ने बताया कि राज सिंह को तीन दिन से बुखार था। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें शनिवार रात देहरादून हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिशंभर कश्यप, डॉ. रामकुमार मलिक, राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र उर्फ काला, कपिल डाबर, मनमोहन सिंह, सतीश चौधरी, ओमपाल सिंह, लेखराम, राजकरण आदि ने शोक जताया है। संवाद