फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में रही दीपावली पर्व की धूम

विज्ञापन
गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/अंबेहटा (सहारनपुर)। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाई।
विज्ञापन

सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आदेश गर्ग एवं कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने समारोह का शुभारंभ किया। समरा, सोहम, वैष्णवी, सिया, शगुन आदि ने मोमबत्ती डेकोरेशन की एवं तोरण आदि बनाए। संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। पूर्व प्रबंधक नरेंद्र तायल, गौरव गर्ग, अतिन गर्ग, शुभम गुप्ता, रचित गुप्ता, मयंक गुप्ता, नेहा गुप्ता रहे। श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में ग्रुप डी की लवी, जहानवी, अंशिका, अक्षी ने प्रथम, ग्रुप एफ की वंशिका, रितिका, रिया, खुशी आदि ने द्वितीय तथा ग्रुप ए एवं बी की छात्राओं सिमर, अक्षी, अर्पिता, रिया, सुगन्धा, वृन्दा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ग्रुप जे की रिना, श्रुति, आयुषी, कनिका ने प्रथम, ग्रुप जी की नेहा, कीर्ति, सलोनी ने द्वितीय एवं ग्रुप आई की परी, अदिति, भावना, वंशिका ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग में ग्रुप एन की रोनक, साक्षी, आर्ची, तनसी, खुशी ने प्रथम, ग्रुप क्यू की पायल, सलौनी, दृष्टि, हिमानी, खुशी ने द्वितीय एवं ग्रुप एम की कनिका, अलवीरा, दिव्या, सहजल, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीडीकेआर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 की रिया, ज्योति, हिमांशी, निक्की, जानवी ने प्रथम, कक्षा 12 बी व 9 की सिमरन, प्रिया, फरहीन, माही व आरती, रितिका, जीया, कोमल, तन्नू ने द्वितीय तथा कक्षा 11 बी व 7 की रीतू, नबीला, अंशिका, नसरा व काजल, सदा, पूजा, खुशी, सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राम कृष्ण मेहता इंटर कॉलेज में रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में कशिश, छवि, मानसी, आयशा, ईकरा अंसारी, ईकरा चौधरी प्रथम, अरहम, फौजी सैनी, महान सैनी, लक्की पांचाल, पारस सैनी, प्रिंस सैनी द्वितीय तथा हिमांशी, ईशा राणा, जुबेरिया, दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष प्रदीप तायल, प्रबंधक ईश्वर गोयल ने शुभकामना दी। बालाजी जूनियर हाई स्कूल, जवाहर गंज स्थित बाल विद्या मंदिर, इनर व्हील क्लब द्वारा जेपी मागस पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अंबेहटा के महंत जगन्नाथ दास महाविद्यालय बांदूखेड़ी में रंगोली व साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संरक्षक रामपाल चौधरी और प्रबंधक वेदपाल सिंह ने शिवी, खुशी, कामना को प्रथम, नजमा, इलमा, अंजुम को द्वितीय एवं आकाश, विशेष व तुषार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें