फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टीबी के दस रोगियों को लिया गोद

Mon, 06 Feb 2023 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। गांव शुक्रताल में डाॅ. भीमराव आंबेडकर युवा जागृति सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने संत रविदास जयंती पर टीबी से पीड़ित 10 मरीजों को गोद लिया है। मरीजों को पोषण किट व कंबल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

गांव शुक्रताल में संत रविदास जयंती शोभायात्रा से पूर्व कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर और सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमन गोपाल ने कहा कि महापुरुषों ने हमेशा गरीब व असहाय लोगों की सेवा का संदेश दिया है। इसलिए हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में गरीब लोगों को कंबल वितरित करने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चौधरी भोपाल सिंह व प्रधान राजू को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात गांव में धूमधाम के साथ संत शिरोमणि रविदास जयंती शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष शोकेंद्र, डा. सोनू, प्रवक्ता विनोद कुमार, अरविंद, सेठपाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें