साढौली कदीम में कृषि निवेश मेले को संबोधित करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र बंसल
- फोटो : SAHARANPUR
फसल चक्र अपनाएं, उत्पादन बढ़ाएं किसान
साढ़ौली कदीम। कृषि निवेश मेले के जरिए किसानों को फसल चक्र अपना कर उत्पादन बढ़ाने व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
सोमवार को राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर गंदेवड़ में कृषक जागरूकता अभियान के तहत कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल ने कहा कि योजना का पूरा लाभ पात्र व्यक्ति को समय से मिले। विभागीय कर्मियों को चाहिए कि वह प्रत्येक व्यक्ति को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दें। विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि कुछ किसान अपने खेतों में लंबे समय तक एक ही फसल की बुआई करते रहते हैं। इससे फसल की उत्पादन क्षमता में कमी आती है। किसानों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए फसल चक्र अपनानी चाहिए। एडीओ फसल उत्पादन सुरेंद्र सिंह, कृषि विभाग से अमित कुमार, राजकीय कृषि निवेश केंद्र प्रभारी मौ.अल्ताफ, सूर्यकान्त राठी, अंचल पोसवाल, श्याम सिंह, नेपाल सिंह, कवरपाल, जनेश्वर प्रसाद आदि सहित किसान सुरेन्द्र सिंह, नवीन चौधरी, राकेश, ब्रजपाल सिंह, धीर सिंह मौजूद रहे।