फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विश्वविद्यालय परिसर की 720 में से मात्र 187 सीटों पर हुए दाखिले

Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय अभ्यर्थियों को दाखिले का बार बार मौका दे रहा है, लेकिन अभ्यर्थी हैं कि विश्वविद्यालय परिसर में दाखिला लेने को तैयार नहीं हैं। पांच बार दाखिलों की तिथि बढ़ाने के बाद भी कुल 720 सीटों में से 187 ही सीट भर पाई हैं। तीन नवंबर को दाखिले का अंतिम दिन था, लेकिन कोई दाखिला लेने नहीं पहुंचा। तिथि फिर से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार पढ़ाई शुरू हो रही है। स्नातकोत्तर स्तर पर 24 पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30-30 सीटें हैं। पंजीकरण और दाखिले की प्रक्रिया करीब दो महीने से चल रही है। लेकिन अभ्यर्थी परिसर में प्रवेश लेने के लिए रूचि नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं, फीस भी अन्य विश्वविद्यालयों से दस गुणा तक कम रखी हुई है। विश्वविद्यालय ने दाखिलों के लिए तीन नवंबर की तिथि निर्धारित की थी। विश्वविद्यालय का स्टाफ दाखिले करने के लिए तैयार था, लेकिन अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुलपति और कुलसचिव बाहर थे, जिसकी वजह से तिथि बढ़ाने पर निर्णय नहीं हो सका है। दोनों के लौटने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
नवोदय में प्रवेश को सात नवंबर तक पंजीकरण
सहारनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11 की चयन परीक्षा-2024-25 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी गई थी। लेकिन बेहद कम पंजीकरण होने के कारण नवोदय विद्यालय पंजीकरण समिति द्वारा पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर सात नवंबर कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सात नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें