फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीपीएड और एमपीएड में दो-तीन जनवरी को होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले का कार्यक्रम जारी किया है। सत्र 2022-23 में इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए दो और तीन जनवरी को दाखिले होंगे। विवि ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद दाखिले का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार कराया था। अब अर्ह अप्रवेशित अभ्यर्थियों की ओपन मेरिट सूची इस मकसद से जारी की जा रही है। इस ओपन सूची में वह अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिनके नाम पहली और दूसरी वरीयता सूची में शामिल थे, लेकिन संस्थान के द्वारा प्रवेेश के संबंध में कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई थी। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह अपनी लॉग इन आईडी से ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड कर उसमें अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी महाविद्यालय/संस्थान(जहां सीट खाली हो) भरकर 30 और 31 दिसंबर को जमा करा सकेंगे। साथ ही वहां से अभ्यर्थी प्रति यानि स्टूडेंट कॉपी प्राप्त कर लेंगे। संबंधित महाविद्यालय/संस्थानों में जमा किए गए ब्लैंक ऑफर लेटर से रिक्त सीटों के सापेक्ष नियमानुसार महाविद्यालय/संस्थान एक जनवरी 2023 को मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। इसके बाद दो और तीन जनवरी को प्रवेश करेंगे। महाविद्यालय/संस्थान तीन जनवरी तक प्रवेश पोर्टल पर अभ्यर्थियों का प्रवेश संपुष्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें