फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सहारनपुर क्लब में एयरफोर्स एकादश के साथ हुआ मैत्री क्रिकेट मैच

विज्ञापन
प्रशासन एकादश और एयरफोर्स एकादश के बीच हुए मैच की विजेता टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
63 रन से जीती प्रशासन एकादश
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रशासन एकादश की टीम ने एयरफोर्स एकादश को 63 रन से हराया। मौका था रविवार को सहारनपुर क्लब मैदान पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 292 रन का विशाल स्कोर बनाया। इनमें बलविंदर ने 148, कमल ने 39, कप्तान आलोक कुमार पांडेय ने 22 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एयरफोर्स इलेविन की टीम 229 रन ही बना सकी। इनमें अक्षय ने 51, करन ने 30 रन का योगदान दिया। विजेता टीक को ट्रॉफी प्रदान की गई। अंपायर प्रतीक और प्रशांत रहे। स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की, जबकि कमेंट्री संदीप शर्मा ने की। इस मौके पर एयर कोमोडोर अजय शुक्ला, विंग कमांडर प्रवीन, गौरव कपिल, मुदित, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, बीएसए रमेंद्र सिंह, काशीनरेश यादव, एमएम गोयल, शैलेष, राजकुमार, रामशरण, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें