सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश देते एडीजी
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभ्भरवाल ने बृहस्पतिवार की शाम सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
एडीजी राजीव सभ्भरवाल, डीआईजी सुधीर कुमार, एसएसपी विपिन ताडा व एसपी देहात सूरज रॉय के साथ सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले माता शाकंभरी देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। मंदिर के मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से एडीजी ने सवाल किया कि कोई आपातकाल जैसे लाइन में लगे श्रद्धालु के बेहोश होने पर आप क्या करेंगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया कि वह सबसे पहले बेहोश हुए श्रद्धालु को भीड़ से बाहर निकालेंगे और उसके बाद उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएंगे।
एडीजी ने निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी और मेला कोतवाली पहुंचकर यहां बनाए गए खोया पाया केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने साथ में मौजूद एसएसपी को निर्देश दिए कि खोया पाया केंद्र पर बच्चों के लिए बिस्किट, पानी खाने आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने अग्निशमन और फ्लड कंपनी के बारे में भी एसएसपी से जानकारी की। इसके बाद एडीजी ने सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा पॉइंट भी चेक किए और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए।
एडीजी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी आए थे। उन्होंने मेला कोतवाली, ट्रैफिक पुलिस, पीएसी की फ्लड कंपनी, पार्किंग की क्या व्यवस्था है, अग्निशमन और महत्वपूर्ण ड्यूटी स्थल चेक किए और सुरक्षा को लेकर कुछ दिशा निर्देश दिए, जिनका अनुपालन कराया जाएगा। - विपिन ताड़ा, एसएसपी
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश देते एडीजी- फोटो : SAHARANPUR