सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में सम्मान न किए जाने पर प्रधानों ने बहिष्कार किया। नवदृष्टि नवयुग ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष संजय वालिया एवं अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष अनुज चौधरी ने सामूहिक रूप से कार्यशाला का बहिष्कार करने की घोषणा की। इस पर प्रधानों ने सहमति जताई। संजय वालिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानों को अपनी बात नहीं रखने दी। इस दौरान बीना सैनी, राजेश कश्यप, सम्राट, अतुल, तौसीफ, इरशाद, सुभाष चौधरी आदि रहे।