महानगर अध्यक्ष का हुआ स्वागत
सहारनपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के दिल्ली रोड स्थित आवास पर उनका स्वागत किया गया। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दोनों अध्यक्ष संगठन को मजूबत करेंगे। जिलाध्यक्ष संदीप राणा और महानगर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने शीघ्र ही कमेटी का गठन कर सेक्टर और बूथ स्तर संगठन पर काम किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, मेहरबान आलम, जावेद साबरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।