संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉ. कुमुद रानी ने मंगलवार को एसबीडी जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की। एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी, आइसोलेशन वार्ड, पैथोलॉजी लैब को चेक किया। फायर फाइटिंग सिस्टम की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद जिला महिला अस्पताल में एसएनसीयू, एमएनसीयू और लेबर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा, महिला सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह आदि रहे।