फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभिनेत्री का नया आरोप, सोशल मीडिया पर प्रसारित की मेरी गलत फोटो

Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली मुंबई की अभिनेत्री ने एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष के नजदीकी कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गलत फोटो को प्रसारित किया है। आरोप है कि किसी अन्य के न्यूड फोटो पर उनका चेहरा लगा दिया गया।
विज्ञापन

बता दें, कि कई दिन पहले अभिनेत्री ने एक के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा महानगर अध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस प्रकरण के बाद महानगर अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि अभी तक इस्तीफा स्वीकार होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस बीच अभिनेत्री की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आई है।
आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष के कई नजदीकी लोग उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने अभिनेत्री की फोटो और वीडियो गलत तरीके से एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर दिखाया है।
विज्ञापन

अभिनेत्री ने वीडियो में उन लोगों के नाम भी खुलकर लिए हैं, जिन पर गलत फोटो प्रसारित करने का आरोप है। अभिनेत्री ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

जिस तरीके से अभिनेत्री एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है, उससे यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें