फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: न्याय की गुहार के लिए एसएसपी से मिलीं अभिनेत्री उर्मिला

Tue, 08 Oct 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अभिनेत्री उर्मिला पुलिस लाइन पहुंची और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, साथ ही सांसद इमरान मसूद से भी मिलीं।
विज्ञापन

उर्मिला का कहना है कि उन पर जो मुकदमा दर्ज कराया है, वह झूठा है। इसमें जल्द ही एफआर लगने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्व विधायक के तमाम वीडियो हैं, जिसमें यह साबित होता है, वह उनकी पत्नी हैं। अब विधायक अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहे हैं। न्याय के लिए कई बार पुलिस लाइन पहुंची, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचीं। जहां पर उन्हें सांसद इमरान मसूद भी मिले। उन्होंने सांसद से भी न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर सांसद ने जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। बता दें, कि पूर्व विधायक की तरफ से भी इस मामले में अभिनेत्री पर केस दर्ज करा रखा है। यह मामला पिछले काफी समय से सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें