फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना पारित

Thu, 14 Dec 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित 28वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कार्ययोजना कुछ संशोधनों के साथ पारित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित बैठक केवीके के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने केंद्र द्वारा वर्ष 2022-23 में किए कार्यों की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष में पादप सुरक्षा विभाग की प्रगति एवं वर्ष 2024 की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। केंद्र के सभी वैज्ञानिकों द्वारा अपने विषय की विगत वर्ष की प्रगति एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजना का प्रस्तुत की गई।
सरदार वल्लभभाई कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ.पीके सिंह ने अध्यक्षता की। पशुधन उत्पादन विभाग के प्रोफेसर डॉ. डीके सिंह, उद्यान विभाग के डॉ. हरिओम कटियार आदि ने संबंधित विषयों की कार्ययोजना रखी। पद्मश्री सेठपाल सिंह, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह, डॉ.सोनम सिंह, उप निदेशक कृषि डाॅ. राकेश कुमार मौर्य, एलडीएम प्रवीन जमुआर, इफको के प्रबंधक गुंजन विश्वकर्मा, अंकुर शर्मा, डाॅ. विपिन परमार आदि ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. विरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें