फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में खाकी का ईमान डोला, दो लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन में खाकी का ईमान डोला, दो लाइन हाजिर छुटमलपुर (सहारनपुर) 2 अप्रैल: कोरोनावायरस के चलते देशवासी जहां लाक डाउन के बीच तमाम दुश्वारियों से जूझ रहे हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में दो पुलिसकर्मियों ने एक परचून विक्रेता से दुकान खोलने के नाम पर ₹10000 की अवैध वसूली की। शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी ने देर रात दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। थाना अध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया कि एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल अंकुर और विनीत को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें