फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो अवैध कालोनियों के विरुद्ध कार्रवाई, निशानदेही को ध्वस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। सोमवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने 37 बीघा क्षेत्रफल वाली दो कालानियों में सड़क बनाने के लिए की गई निशानदेही को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को दो अवैध कालोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इनमें रजबहे पटरी पर सेक्टर-99 के पीछे करीब 17 बीघा जमीन पर सड़कों और भूखंडों के लिए चिह्निकरण कर नींव आदि भरने का कार्य चल रहा था। इसके अलावा मल्हीपुर रोड पर गोगा जाहरवीर म्हाड़ी से आगे करीब 20 बीघा भूमि अलग-अलग भूखण्ड और सड़क बनाने के लिए सीमांकन का किया जा रहा था। विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को दोनों अवैध कालोनियों में बुलडोजर की सहायता से चिह्निकरण कार्य को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कालाेनियों और अवैध निर्माणों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसलिए भवन निर्माण करने से पहले यह पता कर लें कालोनी का ले आउट विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। इसके बाद मानचित्र स्वीकृत कराकर उसके अनुसार भवन निर्माण कराया जाए। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता हरिओम शर्मा, मेट मदनपाल, अमरनाथ, सतेन्द्र कुमार, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें