फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चुनाव के लिए 1600 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण

Thu, 18 Apr 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए अ​धिग्रहित किए गए वाहन पुलिस लाइन में खड़े।
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने लोकसभा चुनाव के लिए छोटे-बड़े 1600 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहित वाहनों को महानगर के अलग-अलग चार स्थानों पर खड़ा करा लिया है। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। खास बात यह है कि आयोग ने किराया में 12 से 40 फीसदी तक की वृद्धि की है।
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव का मतदान शुक्रवार को होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूम देना शुरू कर दिया। संभागीय परिवहन विभाग ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पोलिंग पार्टियों के लिए 637 बसें और एक हजार छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया है। जिन्हें बुधवार को पुलिस लाइन, जनता रोड पर पराग डेयरी, महाराज सिंह कॉलेज मैदान और दिल्ली रोड पर आईटीआई मैदान में एकत्रित किया है। जनता रोड पराग डेयरी पर विधानसभा बेहट, सहारनपुर नगर और सहारनपुर देहात, महाराज सिंह कॉलेज मैदान में देवबंद, रामपुर मनिहारान, नकुड़ व गंगोह विधानसभा के लिए वाहन एकत्रित किए। इसी तरह जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए वाहनों को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। यहां से वाहन आईटीआई मैदान में भेजा गया है, जहां से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवंटन किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में जितने वाहनों की जरूरत थी, वह पूरी कर ली गई है। इस बार चुनाव आयोग ने किराया में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें