फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रिश्तेदारों पर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। पिरड गांव निवासी मो. आसिम ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने तीन रिश्तेदारों पर बहनों से धोखाधड़ी कर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में आसिम ने बताया कि नगर के मोहल्ला सफेद मस्जिद व तलहेड़ी चुंगी निवासी उक्त तीनों रिश्तेदारों ने उसकी दो बहनों को बहला फुसला लिया और विदेश में पढ़ रही बहन की फीस जमा करने का बहाना करके 14 लाख रुपये कुछ दिन के लिए उधार लिए थे, लेकिन अब वह पैसे लौटाने से इंकार कर रहे हैं। आसिम के मुताबिक शुक्रवार को वह उक्त लोगों के पास बहनों के पैसे मांगने गया तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर करते हुए उसके साथ गाली गलौज की। पुलिस का कहना है तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें