फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीट-पीटकर युवक की हत्या का आरोप

Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवीखुर्द में एक युवक मंदिर के पास युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने दो लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवीखुर्द निवासी समय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उसके घर पर गांव के ही शशि और भारत आए थे। दोनों ने कहा कि वह उसके पुत्र सोनू (23) को काम के लिए अपने साथ ले जाना चाहते हैं। इसके बाद सोनू दोनों के साथ चला गया। शाम के समय गांव में ही कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि सोनू गंभीर हालत में खून से लथपथ हालत में मंदिर के पास पड़ा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन जब सोनू को चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि पीट-पीटकर उसके पुत्र की हत्या की गई है। हत्या की वजह क्या है, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं। उनके पुत्र किसी से रंजिश नहीं थी। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें