फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाजी इकबाल के पूर्व पार्टनर पर हमला करने वाले महबूब को भेजा जेल, मुख्य साजिशकर्ता समेत दो फरार

Sat, 17 Dec 2022 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : हाजी इकबाल के पूर्व पार्टनर पर हमला करने वाले महबूब को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपी फरार है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कारोबारी एवं हाजी इकबाल के पूर्व पार्टनर अमित जैन पर हमले के आरोपी महबूब निवासी बादशाही बाग को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। महबूब का साथी शाहनवाज उर्फ टोंटी निवासी मिर्जापुर और मुख्य साजिशकर्ता हाजी इकबाल फरार है। पांच अन्य आरोपी पहले से जेल में हैं।

विज्ञापन


अमित जैन ने पूर्व में हाजी इकबाल, उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि  साल 2003 और 2006 में खनन पट्टे स्वीकृत हुए थे और उनका नियमानुसार निबंधन भी हुआ था, लेकिन पट्टों को पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, उनका भाई महमूद अली, जगजीत सिंह, नसीम आदि ही संचालित करता था। फर्मों का पंजीकरण भी इकबाल ने अपने निवास ग्राम मिर्जापुर पोल तहसील बेहट पर ही करा रखा था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि उसके फर्जी हस्ताक्षर बैंक खाते चलाए और खनन का लेनदेन किया।

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि इकबाल ने अमित जैन के नाम पर उसकी सहमति के बिना जमीन खरीदी। शुक्रवार शाम हुए हमले के संबंध में दर्ज कराई रिपोर्ट में अमित जैन ने कहा कि पूर्व में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गवाही से रोकने के लिए हाजी इकबाल के गैंग के सदस्य महबूब और शाहनवाज ने उसपर गोली चलाई है। मिर्जापुर थाना पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर महबूब को घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: घर में ईद जैसी खुशियां, शाहजेब को देख हैरान रह गए लोग, पल-भर में करोड़पति बना ये बच्चा

विज्ञापन

मिर्जापुर थाने पर कारोबारी अमित जैन की ओर से हाजी इकबाल उसके भाई और बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ हमला कराने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका साथी शाहनवाज उर्फ टोंटी निवासी मिर्जापुर फरार है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में याकूब की पीट-पीटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटे पुलिस अफसर


जेल में हैं चार बेटे और भाई
खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के खिलाफ करीब तीन दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा है। डीआईजी की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है।  पुलिस इन मामलों में शामिल हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान व अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महमूद अली चित्रकूट जेल में है, जबकि चारों बेटे यहां जिला कारागार में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें