फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बच्ची से अश्लील हरकतें करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्मपुर गांव निवासी शारिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी घर के बाहर खेल रही दूसरे वर्ग की बच्ची को बहला-फसला कर समीप में ही एक स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को युवक की हरकत के बारे में जानकारी दी। बाद में पीड़ित पिता ने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बजरंग दल नेता विकास त्यागी और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पीड़ित के घर पहुंचे और हर संभव मद्द का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें