फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध खनन में संलिप्तता पर लेखपाल निलंबित

Sun, 28 Jan 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। हरियाणा के खनन माफिया से रिश्वत लेकर यूपी की सीमा में अवैध खनन कराने के आरोप में हलका लेखपाल पंकज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया गया है और जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें तहसील बेहट के नुनियारी हलके में तैनात लेखपाल पंकज शर्मा यमुना नदी के उस पार हरियाणा में तीन चार लोगों के पास खड़े होकर रुपये गिनते हुए नजर आ रहे थे। बताया जा रहा था कि आरोपी लेखपाल हरियाणा राज्य के लाकड़ व भीलपुरा के कुछ लोगों से यमुना नदी में यूपी की सीमा में अवैध खनन कराने के नाम पर रिश्वत ले रहे हैं। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि लेखपाल पंकज शर्मा को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने एवं प्रथम दृष्टया अवैध खनन में संलिप्तता का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इस पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार प्रकाश सिंह को सौंपी गई है। इस अवधि में आरोपी लेखपाल को बेहट रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध करने के साथ ही प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें