तीर्थ यात्रा पर श्री रामेश्वर मंदिर गए श्रद्धालुओं की बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सहारनपुर निवासी एक मासूम और उसकी बुआ सहित तीन की मौत हो गई। इसके अलावा 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।
थाना कुतुबशेर के शारदानगर निवासी पंडित पंकज शर्मा, उनकी पत्नी चंचल, एक साल की बेटी शिरी, बहन सुमन पत्नी अमित और पार्वती पत्नी अमरनाथ सहित 30 से 35 श्रद्धालु ट्रेन के जरिए 25 दिसंबसर को श्री रामेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। वह श्री रामेश्वर मंदिर के दर्शन कर कन्याकुमारी बस के जरिए जा रहे थे।