सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास अनियंत्रित कार ने एक्टिवा स्कूटर में टक्कर मार दी, जिसमें एक्टिवा स्कूटर सवार प्रदीप कुमार गोयल की मौके मौत हो गई, जबकि उनके पुत्री अर्शी घायल हुई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना मंगलवार की रात 12:00 बजे हुई है। प्रदीप कुमार गोयल नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेतिया विहार नुमाइश कैंप के रहने वाले थे और किराना की दुकान करते थे। वह दिल्ली रोड स्थित एक होटल से भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हाल ही में वह भारत विकास परिषद के सचिव बनाए गए थे।
पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। चालक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।