फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक मरीजों को राहत देेंगे एसी

Mon, 20 May 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किया है। भीषण गर्मी के चलते वार्ड में कूलर की जगह एसी लगाए गए हैं। हालांकि अभी तक वार्ड में हीट स्ट्रोक का मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से गर्मी के तेवर देखने को मिले। दोपहर में लू चलने से आमजन परेशान हैं। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लगातार गर्मी बढ़ने से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसबीडी जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए 12 बेड का वार्ड है, जिसमें पहले कूलर रखे थे, लेकिन अब भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उनकी जगह दो एसी लगवाए हैं। इससे मरीज गर्मी में परेशान नहीं होगी। वार्ड में अभी हीट स्ट्रोक का कोई मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें