फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेवी जैन कॉलेज प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि ने बताया कि कॉलेज की गलती की वजह से बीते वर्ष अनेक विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो गए थे। इस साल भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। महानगर मंत्री वंदन कौशिक ने बताया कि गरीब परिवारों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बड़ा सहारा है। मगर छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्र टेंशन में हैं। इस दौरान प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक वैभव शर्मा, सह संयोजक मोहित पंडित, कार्तिक सिंह, अक्षत धीमान, अनुराग धीमान, रवि पंवार, प्रथम वत्स, सूरज राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें