फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पर्यावरण संरक्षण के लिए साढ़े तीन हजार किमी दौड़ा अभि

Fri, 10 Feb 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कन्याकुमारी बीच पर तिरंगा लहराते हुए गंगोह के बेटे अभि कौशिक
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। पर्यावरण के प्रति प्रेम और जज्बे ने अभि कौशिक के हौसले को डिगने नहीं दिया। वह कश्मीर से कन्या कुमारी तक दौड़ लगाकर देश वासियों को इसके लिए जागरूक करने निकल पड़ा। एक जनवरी को कश्मीर से आरंभ हुआ उसका पर्यावरण संरक्षण संदेश मैराथन यात्रा बृहस्पतिवार को कन्या कुमारी पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

गंगोह के मोहल्ला छत्ता निवासी शिक्षक अशोक कुमार के 23 वर्षीय पुत्र अभि कौशिक बचपन से ही पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर बेहद सजग थे। वह अपने आसपास के क्षेत्र वासियों को भी इसके लिए लगातार जागरूक करते थे परंतु उन्हें लगता था कि केवल इतना काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कश्मीर से कन्या कुमारी तक मैराथन दौड़ लगाकर जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। लक्ष्य बड़ा था और इसके लिए काफी रकम की भी जरूरत थी। अभि ने अपने पिता को बताया तो उन्होंने भी उसको प्रोत्साहित किया। पिता ने गांव सांगाठेड़ा में स्थित जमीन पर बैंक से लोन ले लिया। इसके अलावा अन्य मित्रों एवं अन्य लोगों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया तो अभि ने अपने मकसद को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी। उसने कई महीने दौड़ का अभ्यास किया और एक जनवरी को जम्मू के भारत माता चौक पहुंचकर वहां से जागरुकता मैराथन आरंभ कर दी। लगातार चालीस दिन तक लगभग 3550 किमी दौड़ते हुए कई राज्यों से होते हुए वह नौ फरवरी को कन्या कुमारी पहुंच गए। रास्ते में उन्होंने नागरिकों को अधिकाधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने, पर्यावरण की रक्षा करने और रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। कन्याकुमारी पहुंचने पर वहां लोगो ने उनका स्वागत किया। उनकी यात्रा की सफलता पर सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक कीरत सिंह, युवा ब्राह्मण समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कौशिक, आशीष प्रधान बांसदेई, कार्तिक पंडित, व्यापारी नेता मोल्हड़मल गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजयुमो अध्यक्ष शशांक गोयल, गगन गर्ग, मनोज गोयल, सभासद दीपांशु गोयल, किशोर पटवा, अमित गर्ग, उमंग गर्ग आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें