फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एबी निगेटिव रक्त खत्म

Fri, 10 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
एसबीडी जिला अस्पताल का ब्लड बैंक
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त खत्म हो गया। वहीं, एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त भी छह यूनिट ही बचा है। ऐसे में अस्पताल आने वाले घायलों व मरीजों को बिना रक्तदाता के इन ग्रुपों का रक्त नहीं मिलेगा। मरीजों को प्राइवेट ब्लड बैंक जाकर रक्त लेना पड़ रहा।
विज्ञापन

जिले में आए दिन हादसे होते हैं। चार से पांच घायल इलाज के लिए प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचते हैं। इनमें से कई को खून की जरूरत पड़ती है। जिला महिला अस्पताल में भी प्रसव के दौरान भी महिलाओं को खून की जरूरत पड़ती है। इस पर परिजन एसबीडी जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से अपनों की जान बचाने के लिए ब्लड लेकर आते हैं। फिलहाल ब्लड बैंक में एबी निगेटिव ग्रुप का एक भी यूनिट रक्त नहीं है। एबी पॉजिटिव, ए, बी और ओ निगेटिव ग्रुप का रक्त भी खत्म होने के कगार पर है। यह सूचना ब्लड बैंक में लगे बोर्ड पर भी दर्ज है।
किस ग्रुप का कितना रक्त
ए पॉजिटिव 81
बी पॉजिटिव 84
ओ पॉजिटिव 101
एबी पॉजिटिव 06

ए निगेटिव 07
बी निगेटिव 05
ओ निगेटिव 07
एबी निगेटिव 00
(नोट :- यह आंकड़ा नौ नवंबर तक का है।)
एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त बहुत ही कम मिलता है। इस समय ब्लड बैंक में एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं है। उनकी एबी निगेटिव के रक्तदाताओं से अपील है कि वह ब्लड बैंक आकर रक्तदान करें, ताकि घायलों और महिला अस्पताल में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं को रक्त दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें