फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 1500 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था स्पेशल

Tue, 27 Feb 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
आस्था स्पेशल ट्रेन की रवानगी से पहले रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में बोलते महापौर डॉ. अजय कुमार।
विज्ञापन
सहारनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान रेलवे स्टेशन श्रीराम के नारों से गूंज उठा। ट्रेन से 1500 श्रद्धालु अयोध्या गए। यात्रियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन आईआरटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म) कर रही है। सहारनपुर से ट्रेन नंबर 04566 आस्था स्पेशल चलाई गई। इसमें 1500 यात्रियों ने आरक्षण कराया था। ट्रेन के शुरू होने से पहले रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। प्लेटफार्म पर ही मंच बनाया गया। श्रद्धालुओं को चंदन का टीका और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन रात नौ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन पर ट्रेन से जाने वाले श्रद्धालुओं ने श्रीराम के नारे लगाए। इससे रेलवे स्टेशन राममय हो गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। यह ट्रेन 16 घंटे की यात्रा पूरी कर मंगलवार को दोपहर 12:55 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पर पहुंचेगी। 22 कोच की इस ट्रेन का स्टॉपेज मेरठ सिटी, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ रखा गया है। 28 फरवरी को अयोध्या से ट्रेन सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, जो उसी दिन शाम 7:10 सहारनपुर पहुंचेगी। यहीं ट्रेन 28 फरवरी को रात नौ बजे अयोध्या जाएगी। यह दूसरी ट्रेन होगी, जो सहारनपुर से अयोध्या जाएगी। ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं रहेगा। वापसी में एक मार्च को सहारनपुर आएगी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, राहुल लखनपाल शर्मा, किशोर शर्मा, हेमंत अरोड़ा, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें