फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारोपियों के कोर्ट से शिकंजा कसने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)।
विज्ञापन

सांवत खेड़ी में हुए खूनी संघर्ष के फरार तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्लू की कार्रवाई करानी शुरू कर दी। पांच आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की। दो आरोपी अभी पुलिस हिरासत में इलाज करा रहे हैं। सांवत खेड़ी गांव में बीती दो नवंबर की शाम एक खंडहर चौपाल को लेकर ओमपाल व ओमबीर पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया इसमें ओमबीर के 20 वर्षीय पुत्र सागर की मौत हो गई । जबकि दोनों पक्षों के करीब बारह लोग घायल हो गए। मृतक के भाई आनंद की ओर से ओमपाल पक्ष के दस लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस हत्याकांड के पांच आरोपितों को जेल भेज चुकी है। दो आरोपित पुलिस हिरासत में इलाज करा रहे हैं। थानाध्यक्ष भानू प्रतापसिंह ने बताया कि हत्याकांड में नामजद फरार चल रहे राहुल, डिंपल व अक्षय के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्लू लेने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें