युवक-युवती नकदी और कीमती बर्तन लेकर फरार
गंगोह। दुकानदार को बेहोश कर युवक-युवती सात हजार की नकदी और कीमती बर्तन लेकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
रविवार को मोहल्ला बाहुद्दीन निवासी मुस्तकीम की दुकान पर बाइक से युवक-युवती बर्तन खरीदने के लिए पहुंचे। उन्होंने दुकान पर बर्तन पसंद करने के बाद दो हजार का नोट दुकानदार की नाक के सामने कर दिया, जिससे दुकानदार बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद दुकानदार की जेब से सात हजार की नकदी और कुछ कीमती बर्तन लेकर दोनों फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार नोट पर कोई नशीला पदार्थ लगा हुआ था, जिसे सूंघते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।