फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिंदू बने युवक को मिल रही सिर काटने की धमकी, शहर के एक मोहल्ले में छिपकर रह रहा पीड़ित

Mon, 19 Sep 2022 05:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

गंगोह के मोहल्ला सैय्यदान निवासी युवक का कहना है कि उसने पिछले दिनों मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया था। इसका जैसे ही उसके परिजनों और रिश्तेदारों को पता लगा तो उसे घर निकाल दिया गया। उसके दो भाई और परिवार के अन्य सदस्य सिर काटकर उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में गंगोह के रहने वाले एक युवक ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। पीड़ित का आरोप है कि परिवार के सदस्य ही उसे अब सिर काटने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह दहशत में है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गंगोह के मोहल्ला सैय्यदान निवासी युवक का कहना है कि उसने पिछले दिनों मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया था। उसने हरियाणा के करनाल स्थित एक मंदिर में पहुंचकर धर्म परिवर्तन किया था। उसने अपना नाम भी बदल लिया है। इसका जैसे ही उसके परिजनों और रिश्तेदारों को पता लगा तो उसे घर निकाल दिया गया। वह गंगोह में किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन उसके दो सगे भाई और परिवार के अन्य सदस्य सिर काटकर उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। इसी डर की वजह से उसने गंगोह भी छोड़ दिया। वह अब छिपकर शहर के एक मोहल्ले में रह रहा है, लेकिन उसे फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें