बाइक सवार युवक से तमंचा बरामद
बेहट। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक, दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस को हाईवे पर गश्त के दौरान दाउदपुरा पुलिया के पास एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने रुकवाकर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान रउफ पुत्र तालिब निवासी पटनी थाना चिलकाना के रूप में की गई। वहीं, पथरवा निवासी बिलाल पुत्र सुक्कड़ के घर से चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मुकर्रम पुत्र अकबर निवासी पथरवा को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।