मृतक सोनू कुमार काफाइल फोटो। गागलहेड़ी की खबर का फोटो
गागलहेड़ी। कोलकी गांव में ससुराल आए सोनी उर्फ सोनू (40) निवासी कपूरी गोविंदपुर का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जांच में आया कि मृतक की पत्नी का एक अन्य व्यक्ति से संबंध था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी, पत्नी के दोस्त और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव कपूरी गोविंदपुर निवासी ओमपाल ने बताया कि उसके भाई सोनी उर्फ सोनू की 12 साल पहले कोलकी गांव में शादी हुई थी।