फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चीनी मिल में युवक ने साथी कर्मचारी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
-अस्पताल में कराया भर्ती, हालत बताई जा रही गंभीर
विज्ञापन

सरसावा। सहकारी चीनी मिल सरसावा के टाइम ऑफिस में ठेका प्रथा पर काम कर रहे दो कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। घायल युवक को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

शनिवार को किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा में शाम छह बजे के करीब टाइम ऑफिस में ठेके पर रखे दो कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामला इतना बढ़ा की युवक रितिक निवासी ग्राम सलूनी ने दूसरे कर्मचारी सोबिन निवासी ग्राम खंडवा थाना नकुड़ पर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ को चीरती हुई पेट में जा लगी। गोली चलते देख टाइम ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दोनों युवकों के बीच कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि गोली मारने वाला युवक फरार है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें