नागल। दिहाडी मजदूर युवक के ऊपर दीवार गिर जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के मीरपुर मोहनपुर निवासी पारुल (24) पुत्र कर्म सिंह अपने साथी गौरव के साथ कस्बे के रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे विभाग द्वारा प्राचीन भवनों की तुड़ाई करने के काम में मजदूरी करने आया था। तुड़ाई का काम करते समय उसके ऊपर अचानक दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी गौरव के शोर मचाने पर आसपास के राहगीर भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर परिजन भी आ गए। गंभीर घायल को सहारनपुर के एक अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मतृक अविवाहित था। जिसकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
छुट्टा पशुओं ने हमला किया
नागल। कस्बा निवासी आबिद पुत्र यासीन बाइक से पड़ोसी गांव मीरपुर मोहनपुर में खाना बनाने के लिए जा रहा था। मीरपुर मोहनपुर तालाब के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे हैं आधा दर्जन छुट्टा पशु हमले की नियत से उसकी ओर भाग पड़े। वह अपनी बाइक छोड़ वहां से अपनी जान बचा कर भाग निकला। छुट्टा पशुओं ने उसकी बाइक पर हमला करके पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।
अगवा किशोरी बरामद
नागल। करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के गांव पीरड से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। युवती के अगवा करने के आरोपी अक्षय को भी गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि पीरड निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही अक्षय के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।