बिहारीगढ़। सुंदरपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका शव कमरे के अंदर पड़ा मिला। महिला के गले पर निशान मिलने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सुंदरपुर निवासी महिला बबली ठाकुर 62 के घर पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जो अकेली रहती थी। उसका बेटा अमन रुड़की में रहता है। बुधवार सुबह काम करने के लिए मजदूर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट बंद था। मजदूर किसी तरह से गेट खोलकर अंदर गए, जहां कमरे में बबली का शव पड़ा मिला। मजदूरों ने घटना कि सूचना मृतक महिला के परिजनों को दी। सूचना पाकर महिला का बेटा अमन कुमार मौके पर पहुंचा और शव को अपने साथ लेकर रुड़की चला गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते जाते समय महिला के गले पर कुछ निशान देखने पर हत्या होने का शक हो गया। तभी पुलिस को जानकारी दी और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। वह शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।