फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक में फंसी साइकिल निकाल रही छात्रा ट्रेन से कटी

Sun, 01 Sep 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। ग्राम पिलखनी में इंडस्ट्रियल एरिया के समीप स्कूल जा रही छात्रा की साइकिल रेलवे ट्रैक पर फंस गई। फंसी साइकिल को निकालने के दौरान छात्रा का ध्यान ट्रेन पर नहीं गया और वो ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम निरपालपुर डूमवाला की चेतना उर्फ चांदनी (15) पुत्री नरेश ग्राम पिलखनी के समीप स्थित ब्राह्मण माजरा में जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। शनिवार की सुबह सात बजे छात्रा रोजाना की तरह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। रेलवे लाइन क्रॉस करने के लिए पुल बना हुआ है, लेकिन जल्दबाजी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और लोग रोजाना रेलवे लाइन क्रॉस करके आते जाते हैं। छात्रा भी रूटीन में रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी कि उसकी साइकिल का पैडल रेलवे ट्रैक में फंस गया। छात्रा फंसी साइकिल को निकालने लगी, उसे सहारनपुर की ओर से आ रही भागलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस का हॉर्न भी नहीं सुना। वह ट्रेन की की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी छात्राओं ने फोन किया तो परिजन मौके पर पहुंचे। बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें