फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रजबहे किनारे खेल रहे बच्चे को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी शेख में रजबहे के पास खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। छुटमलपुर निवासी दस वर्षीय उमर दो दिन पहले अपने ननिहाल सरकड़ी शेख में आया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव के अन्य बच्चों के साथ रजबहे किनारे खेल रहा था। तभी झाड़ियों से निकलकर सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। मामा नासिर ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे एंटी स्नेक वैक्सीन लगाई। उपचार के बाद परिजन उसे वापस घर ले आए। नाना इरफान और मामा नासिर ने बताया कि अब बच्चे की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें