फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पत्नी और सालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 07 Aug 2025 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। गांव दयालपुर निवासी इंतजार पुत्र नजीर ने अपनी पत्नी वसीया और तीन सालों के खिलाफ बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंतजार ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव संभालकी निवासी वसीया पुत्री शरीफ से हुई थी। दो साल तक उसकी पत्नी का व्यवहार सही रहा, लेकिन इसके बाद उसने घर में लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। इसी वर्ष सात अप्रैल को उसके साथ कहासुनी होने पर उसने अपने तीन भाइयों को फोन करके बुलाया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसके एक साले ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी टांग तोड़ दी और अपनी बहन को लेकर चले गए। उसका चचेरा भाई फैजान उसे लेकर कोतवाली आया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया, जहां से वह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब वह प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उसकी पत्नी वसीया, साले वसीम, रहमान व नोमान निवासी गांव संभालकी थाना फतेहपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें