फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एयरफोर्स स्टेशन पर हुई दाैड़, शहीद अफसर को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। एयरफोर्स स्टेशन सरसावा में परमवीर चक्र विजेता शहीद फ्लाइंग अफसर निर्मलजीत सिंह सेखो की शहादत को नमन करते हुए दाैड़ कराई गई।
एयरफोर्स के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता सेखों को समर्पित प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों पांच, दस और 21 किमी में बांटा गया था। दाैड़ में वायुयोद्धा उनके परिवार, आसपास के नागरिकों ने प्रतिभाग किया। रजिस्ट्रेशन करने को ऑनलाइन, ऑफ लाइन व्यवस्था भी की गई, जिससे सभी को मौका मिल सके। एयरफोर्स स्टेशन सरसावा के कमांडिंग ऑफिसर एयर कमोडोर संदीप सिंह, शौर्य चक्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ भारतीय वायुसेना खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से आयोजित हुई। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को वायु अफसर कमांडिंग मेडल एवं ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बताया कि भारतीय वायुसेना मैराथन (SIM-25), फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखो के प्रति श्रद्धांजलि है, जो भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी हैं, जिन्हें भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अदम्य एवं अद्वितीय साहस के लिए मरणोपरांत दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें