फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पत्नी के वियोग में रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ा व्यक्ति, घंटों चला ड्रामा

Wed, 10 Jul 2024 03:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर चढ़कर हंगामा करता व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति रेलवे के ओवरब्रिज पर चढ़ गया और कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। सूचना पर पुलिस और काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। कई घंटे चले ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पीरड गांव निवासी इरफान का पुत्र कैफ (26) तलहेड़ी-चंदेना कोली मार्ग पर स्थित रेलवे के लोहे के ओवरब्रिज पर चढ़ गया और जमकर हंगामा करने लगा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैफ वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। जिसके चलते लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों के ड्रामे के बाद उसे नीचे उतारा। जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाया गया और पूछताछ करने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी अजय कसाना का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और पत्नी के वियोग में पुल पर चढ़ा था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले कैफ की शादी सहारनपुर निवासी युवती से हुई थी, लेकिन शादी के बाद अनबन होने के चलते वह अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें