सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में खलासी लाइन मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद युवती थाने पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अभी तक तहरीर नहीं आई है। मामला मंगलवार देर रात का है। थाना सदर बााजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती खलासी लाइन मार्ग पर चिकन शॉप के पास खड़ी थी। वहीं दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक है। आरोप है कि एक युवक ने युवती से जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की मदद से युवती थाना सदर बाजार पहुंची। लोगों की भीड़ देखकर युवक भी भाग निकला। युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जांच पड़ताल की।