फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चकरोड को लेकर मारपीट, महिला समेत छह घायल

Sat, 27 Sep 2025 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। रास्ते पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए हैं। गांव मायाहेडी निवासी बबीता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी विनोद कुमार ने गांव के परिक्रमा मार्ग पर कब्जा कर लिया है। से लेकर उसके पति बुधसिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को हल्का लेखपाल जांच के लिए गांव आए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह उसका पति बुध सिंह, लड़का हिमांशु व सुधांशु घायल हो गए। उधर विनोद कुमार ने दी तहरीर में बताया कि बुद्ध सिंह पक्ष ने उसके खेत की चकरोड को काटकर अपने घेर में मिला लिया है। इसकी शिकायत उसने एसडीएम से थी। इसी रंजिश में बुध सिंह पक्ष ने उसे वह उसके लड़के आदित्य से मारपीट की। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि दोनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें