फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवती को गोली मारने में मृतक और उसके तीन भाइयों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 17 Jun 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव ताजपुर में युवती को गोली मार कर स्वयं आत्महत्या करने के प्रकरण में युवती के पिता ने छह दिन बाद तहरीर दी है। इसमें उन्होंने मृतक युवक एवं उसके दो सगे तथा एक चचेरे भाई सहित चार लोगों के खिलाफ बेटी को गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 10 जून को थाना देवबंद के गांव भायला खुर्द निवासी राजन पुत्र सोमपाल अपने तीन भाइयों के साथ उनके घर आया एवं उसकी बेटी को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसका इलाज तभी से हायर सेंटर चंडीगढ़ में चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया जिसमें राजन ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जबकि उसके तीन भाई मौके से फरार हो गए।
उसने बताया कि राजन उसकी बेटी के साथ शादी करने का दबाव बना रहा था जिसको लेकर वह बेटी का मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। घटना के करीब एक माह पूर्व उपरोक्त चारों उसके घर राजन के साथ उसकी बेटी की शादी का प्रस्ताव लेकर आए थे। उसके मना करने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की पहले से ही जांच की जा रही है। अब जांच में तहरीर को भी शामिल कर लिया जाएगा। यदि किसी अन्य की संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें